Hot Posts

15/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ज़ी गंगा के मेमसाब नंबर 1 में एक स्पेशल टास्क के लिए होगा मशहूर अभिनेता निसार ख़ान का आगमन, और साथ में एक धमाकेदार वाइल्ड कार्ड एंट्री

 ~ सभी प्रतिभागी जी-जान से भोजपुरी स्टार निसार ख़ान का दिल जीतने की कोशिश करेंगी, जबकि इस हफ़्ते की वाइल्ड कार्ड एंट्री से इस खेल का स्वरूप बिल्कुल बदल जाएगा~

 

मेमसाब नंबर 1 के 8वें हफ़्ते में बहुत से अनदेखे मोड़ सामने आने वाले हैं, क्योंकि प्रतिभागियों के लिए हर कदम पर उत्साह और रोमांच को बढ़ाने वाली कई चुनौतियाँ इंतज़ार कर रही हैं। हर गुजरते दिन के साथ दर्शकों को और ज़्यादा ड्रामा नज़र आता है और इस लिहाज से आने वाला हफ़्ता भी कम रोमांचक नहीं है, जिसमें प्रतिभागियों के सामने बेहद कड़ी चुनौती होगी। लड़कियां एक जीवनसाथी के रूप में अपने होने वाले पति की कसौटी पर कितनी खरी उतरेंगी, इसका पता लगाने के लिए उन्हें एक स्पेशल टास्क दिया जाएगा। इस टास्क में जवां दिलों की धड़कन बन चुके निसार ख़ान सबसे आगे हैं, जो राहुल का किरदार निभाएंगे। अभिनेता इस स्पेशल टास्क, यानी 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' के हिस्से के रूप में गंगा विला में मौजूद प्रतिभागियों के सामने कई तरह की चुनौतियाँ पेश करेंगे। इस मज़ेदार टास्क में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ जबरदस्त सरप्राइज भी शामिल है, जिसके बाद सभी प्रतिभागियों के जीवन में बड़ा उलटफेर होने वाला है। सोमवार से शुक्रवार, शाम 6:00 बजे, ज़ी गंगा पर इस हफ़्ते के रोमांचक एपिसोड का आनंद लीजिए।

हर पल बढ़ते रोमांच के साथ, यह शो और भी मनोरंजक होता जा रहा है। आने वाले हफ़्ते के टास्क को 'दुल्हन वही जो पिया मन भाये' नाम दिया गया है, जिसमें प्रतिभागियों को एक अच्छा जीवनसाथी बनने की कसौटी पर परखा जाए। चाहे घर हो या बाहर, ज़िंदगी में ख़ुशियों के लिए टीम प्लेयर बनना बेहद जरूरी है। निसार ख़ान प्रतिभागियों के होने वाले पति के रूप में पेश होंगे, जिनका नाम राहुल होगा। वे परखेंगे कि सभी लड़कियां अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल, प्यार और सम्मान पर आधारित अलग-अलग तरह की चुनौतियों को किस तरह पूरा करती हैं। लड़कियों को लोकप्रिय गीतों की धुन पर अपनी आवाज़ में गाकर भी निसार का दिल जीतना होगा। ज़रा सोचिए कि आगे क्या होगा? प्रतिभागियों को अपने परफॉर्मेंस के आधार पर अभिनेता के साथ एक स्पेशल डेट पर जाने का मौका मिलेगा।

मनोरंजन को बढ़ाने के लिए इस हफ़्ते वाइल्ड कार्ड एंट्री होगी, जिसके बाद घर के भीतर के हालात बिल्कुल बदल जाएंगे और इस शो में भी बहुत से बदलाव दिखाई देंगे। अब सवाल यह है कि वाइल्ड कार्ड एंट्री किसकी होगी? क्या उसे कुछ खास अधिकार दिए जाएंगे? अगर हाँ, तो उसके पास कौन-कौन से अधिकार होंगे?

इन सभी सवालों के जवाब के साथ-साथ इस हफ़्ते के टास्क में अपने पसंदीदा प्रतिभागियों के प्रदर्शन और निसार ख़ान के साथ उनकी डेट्स के बारे में जानने के लिए, मनोरंजन से भरपूर शो मेमसाब नंबर 1 के एपिसोड देखिए, सोमवार से शुक्रवार, शाम 6:00 बजे, सिर्फ ज़ी गंगा पर!

Αντιδράσεις:

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement