Hot Posts

15/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा गाना ‘दिलदार’

नई दिल्ली, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी पिछले कुछ समय से राजनीति में ज्यादा सक्रिय थे और भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन अब अपने नए रोमांटिक सांग ‘दिलदार’ के जरिये अपने फैंस के बीच जगह बना रहे है।


आपको बता दें मनोज तिवारी ने काफी समय बाद अपना कोई गाना रिलीज किया है, जो रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने का नाम है ‘दिलदार’ जिसमें मनोज तिवारी की आवाज का जादू तो है ही साथ ही इस सांग को म्यूजिक कम्पोजर विशाल मिश्रा और प्रोड्यूसर मयूर ने भी कोलौबोरेट किया है।

इस गाने के साथ ही उन्होंने एक मुहीम छेड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाने सिर्फ फन नहीं है, यह हैशटैग चलाया। अपनी मुहीम के बारे में बात करते हुए विशाल मिश्रा ने कहा, ‘जिस तरह से हिंदी गानों को लोग आदर के साथ सुनते हैं। ठीक उसी तरह से भोजपुरी गाने भी हैं, हम चाहते हैं लोग गानों को दिल से सुने और समझे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये गाना अब तक का भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे महंगा और भव्य गाना है। गाने का बजट 80 लाख रुपए बताया गया हैं। मनोज तिवारी के इस गाने को काशी में फिल्माया गया है। जिसके वीडियो में, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल सिंह आदित्य और कलश एक्ट्रेस अपर्णा दीक्षित नजर आ रही हैं। इसी के साथ वीडियो में मनोज तिवारी भी गाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में आवाज मनोज तिवारी ने दिए हैं, बोल भी मनोज तिवारी द्वारा लिखे गए हैं और म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है।

इस गाने के साथ ही मनोज तिवारी ने अपना एक नया रिकॉर्ड बनाया है। मनोज तिवारी ने कहा, ‘मैंने अपना पहला गाना 25 मार्च 1996 में गाया था और मार्च का यह महीना मेरे लिए हमेशा ही खास रहा है। इस गाने के साथ ही मैंने अपने 5 हजार गाने का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। इस गाने में न सिर्फ मेरा संगीत अलग है, बल्कि इतने सालों के लुक से हटकर मुझे लुक दिया गया है’।
मनोज तिवारी के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो भोजपुरी इंडस्ट्री में सक्रिय ना होकर पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं और बीजेपी पार्टी से सांसद हैं।

Αντιδράσεις:

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement